Posted on 18 May, 2016 6:31 pm

State Service Prelim Exams on May 31

Exam centres 25/20 changed 

Bhopal : Wednesday, May 18, 2016, 18:05 IST 

Madhya Pradesh Public Service Commission's State Service Prelim Exams will be held on Tuesday, May 31. Exams will be held in two shifts from 10 am to 12 noon and 2.15 to 4.15 pm. Total one lakh 92 thousand 73 candidates will appear in the exams at 440 exam centres in 51 districts.

At Bhopal, exam centres numbers 25/01 and 25/20 were allotted to Government, Higher Secondary School, Shabban Chauraha, Jahangirabad, Bhopal. In view of administrative convenience, exam centre number 25/20 has been shifted to Sadhu Waswani School, Radh Mangan Bhavan, One Tree Hill Road, Sant Hirdaram Nagar, Bairagarh, Bhopal. Centre number 25/01 will remain as it is.

Controller Exams informed that amended admit cards for exam centre number 25/20 have been uploaded. Students of this centre should re-download their admit cards from websitewww.mponline.gov.inwww.mppscdemo.inwww.mppsc.nic.in or www.mppsc.com. SMSes are also being sent to concerning students.

Durgesh Raikwar

 

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 31 मई को

परीक्षा केन्द्र क्रमांक 25/20 परिवर्तित 

भोपाल : बुधवार, मई 18, 2016, 16:48 IST
 

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2016 मंगलवार 31 मई को होगी। परीक्षा में 2 सत्र होंगे। प्रथम सत्र सुबह 10 से 12 बजे और द्वितीय सत्र दोपहर 2.15 से 4.15 तक रहेगा। परीक्षा में प्रदेश के 51 जिला मुख्यालय के 440 परीक्षा केन्द्र पर एक लाख 92 हजार 73 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा में भोपाल स्थित परीक्षा केन्द्र क्रमांक 25/01 और 25/20 शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, शब्बन चौराहा, जहाँगीराबाद, भोपाल आवंटित किया गया था। प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से परीक्षा केन्द्र क्रमांक 25/20 को साधु वासवानी स्कूल, रध मंगन भवन, वन ट्री हिल्स रोड संत हिरदाराम नगर, बैरागढ़, (भोपाल) आवंटित किया गया है। केन्द्र क्रमांक 25/01 का आवंटन यथावत रहेगा।

परीक्षा नियंत्रक द्वारा बताया कि केन्द्र क्रमांक 25/20 के प्रवेश-पत्र संशोधित कर अपलोड कर दिये गये हैं। इस केन्द्र के अभ्यर्थी संशोधित प्रवेश-पत्र www.mponline.gov.in, www.mppscdemo.in, www.mppsc.nic.in अथवा www.mppsc.com से पुन: डाउन लोड कर लें। संबंधित अभ्यर्थियों को एस.एम.एस. भी भेजे जा रहे हैं।

दुर्गेश रायकवार

Recent