Posted on 09 Dec, 2016 6:48 pm

भोपाल : शुक्रवार, दिसम्बर 9, 2016, 18:18 IST
 

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दूसरे चरण में आज प्रदेश के शासकीय चिकित्सालयों में गर्भवती महिलाओं की भीड़ उमड़ी। प्रदेश के 445 अस्पताल में 453 निजी क्षेत्र के चिकित्सकों ने अपनी नि:शुल्क सेवाएँ दीं, जिसमें 100 से अधिक अकेले भोपाल जिले के हैं। मध्यप्रदेश प्रथम और द्वितीय दोनों चरण में सर्वाधिक गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क चिकित्सा सेवाएँ देकर देश में अग्रणी है। वहीं देश के शहरों में भोपाल में सर्वाधिक निजी चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा सेवा देने की केन्द्र शासन ने भी प्रशंसा की है।

प्रदेश में अभियान में सहायता के लिये विभिन्न संस्थाएँ भी आगे आयीं। झाबुआ में मिशनरी हॉस्पिटल की नन ने अपनी सेवाएँ दीं, वहीं भोपाल में उत्सव मेला समिति ने कोलार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में, सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय ने बैरागढ़ सिविल अस्पताल में और हिमालया आयुर्वेदिक कम्पनी ने खुशीलाल आयुर्वेदिक चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में गर्भवती महिलाओं और उनके परिजन को नि:शुल्क खाद्य सामग्री वितरित की।

भोपाल के शासकीय अस्पतालों में 100 से अधिक स्त्री रोग विशेषज्ञ, सोनोलॉजिस्ट और पैथालॉजिस्ट सहित अमेरिका आयी हुई डॉ. सरोज महाला ने भी अपनी नि:शुल्क सेवाएँ दीं। भोपाल जिले में आज के शिविर में 2,093 महिलाओं की जाँच की गयी।

भोपाल के जयप्रकाश चिकित्सालय में डॉ. मीता अग्रवाल, डॉ. मोनिका सिंह, डॉ. रजनी हजेला, डॉ. सरिता अग्रवाल, डॉ. सुप्रिया महेश्वरी, डॉ. राकेश मिश्रा, डॉ. विपिन और डॉ. सुरेश ने मरीजों का चेकअप किया। सिविल अस्पताल बैरागढ़ में डॉ. अंजलि कन्हेरे, डॉ. शालिनी सक्सेना, डॉ. इशरत जहाँ, डॉ. ज्ञानचंदानी, डॉ. नितिन, डॉ. संदीप बंसल और डॉ. रचना जैन मौजूद थे। काटजू अस्पताल में डॉ. आराधना गुप्ता, डॉ. प्रतिभा शारदा, डॉ. मीनू शुक्ला, डॉ. मोहिनी सूद, डॉ. समता जौहरी, डॉ. पुनीत सक्सेना और डॉ. विवेक शुक्ला ने गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गांधी नगर में डॉ. माधवी चन्द्रा, डॉ. संगीता गुलाटी, डॉ. मोहन लोखाले, डॉ. आर. मैथी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोलार में डॉ. पूजा पाटिल, डॉ. वंदना अग्रवाल, डॉ. कविता, डॉ. मोनिका जैन, डॉ. राजीव मिश्रा, डॉ. अपूर्व त्रिपाठी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बैरसिया में डॉ. ज्योति, डॉ. अनूपा खन्ना, डॉ. समीर रघुवंशी और डॉ. पलहार्या, इंदिरा गांधी चिकित्सालय में डॉ. वंदना कलमकर, डॉ. विनीता बहल, डॉ. कुदंर्गी, डॉ. शशिप्रभा, डॉ. राजीव मिश्रा, डॉ. अनिल नायक, डॉ. पेहलाजानी और जवाहरलाल नेहरू गैस चिकित्सालय में डॉ. सरला जैन, डॉ. वैजयंती कोलेकर, डॉ. विराज जैसवाल और डॉ. हरिसंतोष कुमावत ने शासकीय चिकित्सकों के साथ अपनी भी सेवाएँ दीं। भोपाल के एम्स चिकित्सालय में डॉ. नीलिमा अग्रवाल, डॉ. कविता गढ़ाले और डॉ. वंदना कुंदर्गी ने भी मरीजों की जाँच की। इन अस्पतालों में सोनोग्राफी, पैथालॉजी की जाँच करने के बाद महिलाओं को समुचित उपचार और परामर्श दिया गया।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश