Posted on 21 Aug, 2017 7:15 pm

भोपाल : सोमवार, अगस्त 21, 2017, 18:43 IST
 

मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिये स्वास्थ्य विभाग की 20 एन्टी लार्वा टीम द्वारा जनवरी से अब तक भोपाल जिले के एक लाख 22 हजार 749 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। यह जानकारी आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा एच-1 एन-1, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया आदि रोगों की दैनिक समीक्षा के दौरान दी गयी। भोपाल में आज डेंगू के 42 संदिग्ध मरीजों के परीक्षण किये गये, जिनमें से 5 में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें से 4 मरीज शासकीय और एक निजी अस्पताल में उपचाररत हैं।

भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर जेसानी ने बताया कि आज भोपाल में 953 घरों में लार्वा सर्वे किया गया, जिनमें से 235 घरों में लार्वा पाया गया। इसी तरह आज 7877 बर्तनों का सर्वे कर 339 बर्तनों में लार्वा पाया गया। पाये गये लार्वा को नष्ट करके घरों को पानी जमा न रखने की समझाइश देने के साथ दवा का छिड़काव किया गया। भोपाल जिले में इस वर्ष अब तक एक लाख 22 हजार 749 घरों और 10 लाख 90 हजार 101 बर्तनों का लार्वा सर्वेक्षण किया जा चुका है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent