किसान कल्याण मंत्री डिण्डोरी, सिवनी और छिन्दवाड़ा में करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा
Posted on 22 Aug, 2017 4:40 pm
भोपाल : मंगलवार, अगस्त 22, 2017, 16:36 IST | |
किसान कल्याण मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन 23 और 24 अगस्त को डिण्डोरी, सिवनी और छिन्दवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे। श्री बिसेन इन जिलों में जिला योजना समिति की बैठक में शामिल होंगे। कृषि मंत्री संबंधित जिलों में किसानों के खेतों में पहुँचकर खरीफ फसलों की स्थिति की जानकारी भी लेंगे। इसके अलावा श्री बिसेन रोगी कल्याण समिति की बैठक भी लेंगे। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश