Posted on 25 Feb, 2017 4:16 pm

 

 

पहली बार होने जा रही दौड़ के प्रति खजुराहो में उत्साह 

 

भोपाल : शनिवार, फरवरी 25, 2017, 13:53 IST
 
विश्व धरोहर एवं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में हेरिटेज रन रविवार 26 फरवरी को की जा रही है। खजुराहो में इन दिनों चल रहे वार्षिक खजुराहो नृत्य महोत्सव के समापन दिवस पर गो हेरिटेज रन प्रात: 6 बजे से शुरू होगी।

इस मौके पर राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री तपन भौमिक हरी झण्डी दिखाकर दौड़ की शुरुआत करेंगे। पर्यटन सचिव एवं एम.डी. पर्यटन श्री हरि रंजन राव भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा आयोजित इस दौड़ में दिल्ली, बैंगलूरू तथा हैदराबाद के साथ भोपाल रनर्स और खजुराहो, राजनगर तथा छतरपुर के स्थानीय लोग शामिल होंगे। दौड़ के सफल आयोजन के लिये जिला प्रशासन छतरपुर एवं मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के क्षेत्रीय कार्यालय खजुराहो द्वारा सभी जरूरी तैयारियाँ की गई हैं। स्थान-स्थान पर आकर्षक बैनर और प्रोत्साहन के लिये स्लोगन प्रदर्शित किये गये हैं।

दौड़ का रूट

गो हेरिटेज रन-खजुराहो के रूट की दूरी 5, 10 तथा 21 किलोमीटर निर्धारित की गई है। यह चौंसठ योगिनी मंदिर से शुरू होकर वापस इसी स्थान पर समाप्त होगी। इसमें प्रतिभागी अपनी पसंद से दूरी दौड़ कर, पैदल या जॉगिंग कर तय कर सकते हैं।

 

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent