Posted on 18 Oct, 2017 2:44 pm

 

दमोह जिले की तहसील पटेरा के ग्राम पथरिया निवासी संविदा शिक्षक हाकम सिंह का होनहार बेटा वीरेन्द्र सिंह देवास के अमलतास मेडिकल कॉलेज में एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई कर रहा है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वीरेन्द्र डाक्टर बनकर गाँव में गरीबों की सेवा करना चाहता है क्योकि उसने गरीबी देखी है।

वीरेन्द्र सिंह ने गाँव से ही 12वीं की परीक्षा पास की। वह डाक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहता था लेकिन एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई की फीस भरने की उसके पिता की हैसियत नहीं थी। वीरेन्द्र ने विटनरी की परीक्षा पास की, तो पिता ने कहा कि यही पढ़ाई कर लो लेकिन उसका मन नहीं माना।

वीरेन्द्र सिंह अखबार पढ़ता है, खबरों की खबर रखता है। अखबारों से उसे मालूम हुआ कि मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन योजना उसको डाक्टर बनाने में सहायक हो सकती है। उसने प्रयास किया और सफल भी हुआ। अब वीरेन्द्र सिंह की एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई की फीस इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार भर रही है। वीरेन्द्र अच्छी तरह पढ़ाई पूरी कर सफल डाक्टर बनने की तैयारी कर रहा है।

सफलता की कहानी (दमोह)

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent