Posted on 17 Oct, 2017 1:42 pm

 

राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा है कि जिला आयुर्वेद चिकित्सालय का विस्तार किया जाएगा। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं धनवतंरी जयंती पर आज शासकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में उन्होंने अधिकारियों को विस्तार का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये। श्री गुप्ता ने चिकित्सालय में शल्य कक्ष, पुरूष पंच कर्म केन्द्र और पुरूष वार्ड का लोकार्पण भी किया।

राजस्व मंत्री ने कहा कि आयुर्वेद पर लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। इस विश्वास को पूरी तरह से स्थापित करने की जिम्मेदारी चिकित्सकों की है। उन्होंने कहा कि शिविर में लोगों को बेहतर इलाज के माध्यम से आने के लिये प्रेरित करें।

प्रमुख सचिव आयुष श्रीमती शिखा दुबे ने कहा कि देश में सबसे अधिक आयुर्वेद चिकित्सालय भोपाल में हैं। उन्होंने कहा कि अब आयुष पेथी लोगों को पसंद आ रही है। शिविर में मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण और दवाइयाँ दी गयी।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent