Posted on 23 Jun, 2017 8:35 pm

भोपाल : शुक्रवार, जून 23, 2017, 19:18 IST
 

प्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूँग, तुअर और उड़द की खरीद लगातार जारी है। इसके अलावा राज्य शासन द्वारा घोषित 8 रूपये प्रति किलोग्राम के मूल्य पर किसानों से प्याज भी खरीदी जा रही है।

आज की स्थिति में समर्थन मूल्य पर 302344.03 क्विंटल मूँग, 57051.52 क्विंटल उड़द और 61109 क्विंटल तुअर की खरीदी की जा चुकी है। साथ ही 39 लाख 2 क्विंटल प्याज की खरीदी 8 रूपये प्रति किलोग्राम के मूल्य से किसानों से की गई है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent