Posted on 09 Dec, 2016 6:50 pm

भोपाल : शुक्रवार, दिसम्बर 9, 2016, 18:17 IST
 

भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोपाल भार्गव राष्ट्रीय फसल बीमा योजना में खरीफ फसल 2015 की दावा राशि का वितरण भोपाल जिले के 32 हजार किसानों को करेंगें। यह राशि 67 करोड़ 45 लाख 81 हजार है जो सीधे किसानों के खाते में समभोजित होगी। श्री भार्गव 50 हितग्राही को सांकेतिक रूप से बीमा राशि का लाभांश को प्रमाण-पत्र देगें। शेष हितग्रहियों को बीमा राशि सीधे उनके खातों में पहुँचायी जायेगी। यह सम्मेलन बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान में होगा।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश