Posted on 18 Oct, 2017 3:34 pm

 

राज्य मंत्रि-परिषद के सदस्यों ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व पर शुभकामनाएँ दी है। मंत्रीगण ने अपने संदेश में कहा है कि दीपों का पर्व दीपावली हमें अन्धेरे से उजाले की ओर निरंतर चलते रहने की प्रेरणा देता है। दीपावली का पर्व सामाजिक सदभाव और भाईचारे के साथ रहने का संदेश भी देता है।

मंत्री सर्वश्री जयंत मलैया, गोपाल भार्गव, डॉ. गौरीशंकर शेजवार, सुश्री कुसुम महदेले, कुँवर विजय शाह, गौरीशंकर बिसेन, रुस्तम सिंह, ओमप्रकाश धुर्वे, उमाशंकर गुप्ता, श्रीमती अर्चना चिटनिस, श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, पारसचन्द्र जैन, राजेन्द्र शुक्ल, अंतर सिंह आर्य, रामपाल सिंह, श्रीमती माया सिंह, भूपेन्द्र सिंह और जयभान सिंह पवैया ने अपने संदेश में प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ दी हैं।

राज्य मंत्री सर्वश्री दीपक जोशी, लालसिंह आर्य, शरद जैन, सुरेन्द्र पटवा, हर्ष सिंह, संजय सत्येन्द्र पाठक, श्रीमती ललिता यादव, विश्वास सारंग और सूर्यप्रकाश मीना ने भी प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व पर शुभकामनाएँ दी हैं। मंत्रीगण ने विश्वास व्यक्त किया है कि प्रदेशवासी राज्य के सर्वांगीण विकास के लिये पूरी लगन के साथ प्रदेश को अग्रणी बनाने का संकल्प लेंगे। मंत्रि-परिषद के सदस्यों ने ऊर्जा संरक्षण के लिये एलईडी बल्ब का उपयोग करने और पर्यावरण संरक्षण के लिये कम घ्वनि वाले और सीमित संख्या में पटाखों का उपयोग करने का भी आग्रह किया है। मंत्रीगण ने प्रदेशवासियों से दीपावली का पर्व मिल-जुलकर और सदभावपूर्ण माहौल में मनाने का आग्रह किया है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent