Posted on 22 Feb, 2017 6:43 pm

 

भोपाल : बुधवार, फरवरी 22, 2017, 18:10 IST

 

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार खाद्य विभाग द्वारा कुल पात्र परिवारों को 18 करोड़ 2 लाख 94 हजार 636 किलोग्राम गेहूँ, 8 करोड़ 68 लाख 97 हजार 996 किलोग्राम चावल और 2 करोड़ 50 लाख 27 हजार 278 किलोग्राम मक्का का जिलेवार आवंटन कर दिया गया है। यह आवंटन मार्च माह के लिये किया गया है।

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना में लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 10 फरवरी 2017 की स्थिति में समग्र पोर्टल पर सत्यापित अंत्योदय अन्न योजना के 6 सदस्य तक की सदस्य संख्या के 14 लाख 4 हजार 474 परिवारों के लिये 3 करोड़ 18 लाख 75 हजार 33 किलोग्राम गेहूँ, एक करोड़ 49 लाख 43 हजार 979 किलोग्राम चावल, 23 लाख 37 हजार 578 किलोग्राम मक्का सहित कुल 4 करोड़ 91 लाख 56 हजार 590 किलोग्राम खाद्यान्न का आवंटन किया गया है। प्राथमिकता परिवार के (अंत्योदय अन्न योजना के 7 एवं 7 से अधिक सदस्य संख्या के 21 लाख 16 हजार 974 सदस्य और प्राथमिकता परिवार के 4 करोड़ 64 लाख 95 हजार 690 सदस्य) 4 करोड़ 86 लाख 12 हजार 664 सदस्य को 14 करोड़ 84 लाख 19 हजार 603 किलोग्राम गेहूँ, 7 करोड़ 19 लाख 54 हजार 17 किलोग्राम चावल और 2 करोड़ 26 लाख 89 हजार 700 किलोग्राम मक्का सहित कुल 24 करोड़ 30 लाख 63 हजार 320 किलोग्राम खाद्यान्न का आवंटन जिलावार किया गया है।

आयुक्त खाद्य श्री फैज अहमद किदवई ने बताया कि जनवरी माह के लिये जिलों द्वारा समग्र पोर्टल पर अपलोड की गयी दुकानों से वितरण से बची 35 लाख 8 हजार 160 किलोग्राम खाद्यान्न सामग्री के समायोजन के बाद माह मार्च के लिये खाद्यान्न का आवंटन किया गया है। आवंटन की समस्त जानकारी दुकानवार, निकायवार समग्र पोर्टल की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

खाद्य आयुक्त ने बताया कि अंत्योदय अन्न योजना के परिवारों को 35 किलोग्राम और प्राथमिकता परिवारों को 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति सदस्य के मान से एक रुपये किलोग्राम की दर से वितरण करवाने के लिये सभी कलेक्टर्स को कहा गया है। यह भी कहा गया है कि खाद्यान्न का 28 फरवरी तक उचित मूल्य दुकानों पर प्रदाय करवाया जाना सुनिश्चित किया जाये।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent