Posted on 22 Feb, 2017 6:39 pm

 

मार्च माह के लिये शक्कर और नमक का आवंटन  

 

भोपाल : बुधवार, फरवरी 22, 2017, 18:03 IST
 

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के लिये मार्च माह के खाद्यान्न, शक्कर और नमक का आवंटन कर दिया गया है। आवंटन 28 फरवरी तक शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर पहुँचाने के निर्देश दिये गये हैं। आयुक्त खाद्य श्री फैज अहमद किदवई ने यह जानकारी दी।

आयुक्त द्वारा बताया गया कि 10 फरवरी 2017 की स्थिति में समग्र पोर्टल पर सत्यापित पात्र परिवारों और सदस्यों की संख्या को आधार मानते हुए कुल एक करोड़ 15 लाख 37 हजार 855 परिवार के लिये एक करोड़ 15 लाख 37 हजार 855 किलोग्राम शक्कर और नमक का आवंटन किया गया है। जनवरी माह के वितरण से शेष बची मात्रा का समायोजन कर एक करोड़ 12 लाख 79 हजार 76 किलोग्राम शक्कर और एक करोड़ 12 लाख 35 हजार 297 किलोग्राम नमक का आवंटन माह मार्च के लिये किया गया है। आवंटन की जिलेवार, निकायवार और दुकानवार जानकारी समग्र पोर्टल की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

अंत्योदय अन्न योजना और प्राथमिकता परिवारों को एक किलोग्राम शक्कर 20 रुपये किलो की दर से और एक किलोग्राम नमक एक रुपये प्रति किलोग्राम की दर से दिया जायेगा।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent