Posted on 18 Oct, 2017 4:37 pm

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कोलारस क्षेत्र के विधायक श्री रामसिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। स्वर्गीय यादव का आज हृदयाघात से निधन हो गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय श्री यादव ने राजनीति को हमेशा आम जनता की सेवा का माध्यम मानकर कार्य किया।

श्री चौहान ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दु:ख को सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent