राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने जन्म-दिन पर बालिकाओं को बाँटे बैग
Posted on 24 Jun, 2017 3:22 pm
भोपाल : शनिवार, जून 24, 2017, 14:25 IST | |
राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने जन्म-दिन पर शासकीय जयप्रकाश चिकित्सालय में मरीजों के परिजन को भोजन वितरित किया। उन्होंने किशोर बालिका गृह नेहरू नगर में बस्ते वितरित किये। श्री गुप्ता ने बालिकाओं के साथ केक भी काटा। श्री गुप्ता ने दीपशिखा स्कूल टी.टी.नगर में छात्राओं को ड्रेस वितरित किया और उनके साथ खाना खाया। उन्होंने पाताल भैरवी कोटरा में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में नव-दम्पित्तियों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश