Posted on 24 May, 2017 6:54 pm

भोपाल : बुधवार, मई 24, 2017, 18:30 IST
 

राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने माता मंदिर के पास हॉकर्स-कार्नर के सौंदर्यीकरण के लिये भूमि-पूजन किया। उन्होंने सौंदर्यीकरण के लिये विधायक निधि से राशि स्वीकृत की है।

श्री गुप्ता ने कहा कि नगर के विकास के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्यादान, मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना सहित अनेक योजनाएँ जन-सामान्य के लिये बनायी गयी हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2022 तक सभी आवासहीन को आवास की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि 24 घंटे बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है। सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ रहा है। इसी का परिणाम है कि लगातार कृषि कर्मण अवार्ड मिल रहे हैं।

इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent