Posted on 22 Sep, 2017 6:29 pm

 

'शहरी क्षेत्र के बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण' विषय पर 23 सितम्बर को बच्चों एवं विभिन्न विभागों के मध्य संवाद होगा। संवाद सुबह 11 बजे से आर.जी.पी.वी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी में होगा। संवाद में तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), स्कूल शिक्षा एवं श्रम राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी भी उपस्थित रहेंगे।

संवाद का आयोजन मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा यूनेसेफ एवं अशासकीय संस्थाएँ आरंभ, एका एवं मुस्कान के सहयोग से किया जा रहा है। संवाद में विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित रहेंगे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent