Posted on 22 Feb, 2017 6:32 pm

 

भोपाल : बुधवार, फरवरी 22, 2017, 17:55 IST

 

पशुपालन मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य ने आज मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के कैलेण्डर का विमोचन किया। कैलेण्डर में पशुधन बीमा योजना, पशु प्रबंधन की उन्नत तकनीक, मदर बुल फॉर्म पर गौ के लिये उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाएँ, हिमीकृत तरल नत्रजन भण्डारण, केन्द्रीय वीर्य संस्थान आदि पर केन्द्रित चित्र हैं। प्रबंध संचालक केन्द्रीय वीर्य संस्थान डॉ. एच.बी.एस. भदौरिया भी उपस्थित थे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent