Posted on 21 Feb, 2017 5:54 pm

 

भोपाल : मंगलवार, फरवरी 21, 2017, 17:45 IST

 

मध्यप्रदेश की पूर्व, मध्य एवं पश्चि‍म क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की बकाया राशि समाधान योजना का लाभ अब तक 3 लाख 32 हजार 135 उपभोक्ता ने लिया है। इनमें 2 लाख 47 हजार 484 गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले (बीपीएल) एवं 8 हजार 735 शहरी क्षेत्र की झुग्गी बस्ती में निवास करने वाले निम्न दाब घरेलू उपभोक्ता शामिल हैं। वहीं दूसरी श्रेणी में शामिल अन्य सामान्य निम्न दाब घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या 75 हजार 916 है। योजना में शामिल उपभोक्ताओं से अभी तक कुल 103 करोड़ 45 लाख 45 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई है। उपभोक्ताओं को योजना की शर्त के अनुसार 58 करोड़ 22 लाख 18 हजार हजार रूपए की छूट प्रदान की गई और उनकी 21 करोड़ 68 लाख 56 हजार रूपए की सरचार्ज राशि माफ की गई।

पूर्व क्षेत्र कंपनी के जबलपुर, सागर व रीवा क्षेत्र में योजना का एक लाख 84 हजार 907 उपभोक्ता द्वारा लाभ लिया गया। मध्य क्षेत्र कंपनी के भोपाल व ग्वालियर क्षेत्र में 35 हजार 974 उपभोक्ता द्वारा लाभ लिया गया। पश्चि‍म क्षेत्र कंपनी के इंदौर एवं उज्जैन क्षेत्र में योजना का लाभ एक लाख 11 हजार 254 उपभोक्ता ने लिया है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश