No: 15-1499 Dated: Jan, 30 2012

बिहार सरकार 

सामान्य प्रशासन विभाग

|| अधिसूचना ||

बिहार सचिवालय सेवा अधिनियम 2007 (बिहार अधिनियम 03, 2008) की धारा -19 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों के अधीन निर्मित "बिहार सचिवालय सेवा नियमावली 2010" में संशोधन करते हुए निम्नलिखित नियमावली बनायी जाती है:

1. संक्षिप्त नाम, विस्तार एवं प्रारंभ। - (i)यह नियमावली "बिहार सचिवालय सेवा (संशोधन) नियमावली 2011” कहीं जा सकेगी।। 

        (ii) इसका विस्तार बिहार राज्य सरकार के सचिवालय के विभागों तथा संलग्न कार्यालयों तक सीमित रहेगा। 

       (iii) यह तुरत प्रवृत होगी। 

2. संशोधन – (i) बिहार सचिवालय सेवा नियमावली 2010 के नियम ? (iv) के तहत परिशिष्ट-1 में वर्णित संलग्न कार्यालयों की सूची के क्रमांक 62 पर "सैनिक कल्याण निदेशालय" जोड़ा जाता है।।

Full Document