No: 4180 Dated: Mar, 28 2014

बिहार सरकार

सामान्य प्रशासन विभाग

:: अधिसूचना ::

सं०-15/बि०स०से०--2-01/2014 सा०प्र०4180 / बिहार सचिवालय सेवा अधिनियम. 2007 (बिहार अधिनियम. 3. 2008) की धारा-19 की उपधारा-(1) में प्रदत्त शक्तियों के अधीन निर्मित बिहार सचिवालय सेवा नियमावली, 2010 में संशोधन करते हुए निम्नलिखित नियमावली बनायी जाती है:

1. संक्षिप्त नाम, विस्तार एवं प्रारंभः(i) यह नियमावली "बिहार सचिवालय सेवा (संशोधन) नियमावली 2014" कही जा सकेगी।

    (ii) इसका विस्तार बिहार राज्य सरकार के सचिवालय विभागों तथा संलग्न कार्यालयों तक सीमित रहेगी।

    (iii) यह तुरंत प्रवृत होगी।

2. संशोधनः(i) बिहार सचिवालय नियमावली, 2010 के परिशिष्ट-I में वर्णित संलग्न कार्यालयों की सूची के क्रमाक-63 पर अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय जोड़ा जाता है।

बिहार राज्यपाल के आदेश से.

(बशिष्ठ सिंह)          

सरकार के विशेष सचिव ।

Full Document