No: 15/557 Dated: Jan, 13 2015

बिहार सरकार 

सामान्य प्रशासन विभाग

:: अधिसूचना ::

 बिहार सचिवालय सेवा अधिनियग, 2007 (बिहार अधिनियम, 3, 2008) की धारा-19 की उपधारा (2) में प्रदत्त शक्तियों के अधीन निर्मित बिहार सचिवालय सेवा (सहायक ग्रेड प्रशिक्षण) विनियमावली, 2008 में संशोधन करते हुये उक्त अधिनियम की धारा 11 के आलोक में निम्नलिखित विनियमावली बनायी जाती है -

1. संक्षिप्त नाम, विस्तार एवं प्रारंभः

(i) यह विनियमावली “बिहार सचिवालय सेवा (सहायक ग्रेड प्रशिक्षण) (संशोधन) विनियमावली, 2014” कही जा सकेगी।

(ii) इसका विस्तार बिहार राज्य सरकार के सचिवालय विभाग में एवं संलग्न कार्यालयों तक सीमित रहेगी। 

(iii) यह तुरंत प्रवृत्त होगी। 

2. संशोधन :- 

(i) बिहार सचिवालय सेवा (सहायक ग्रेड प्रशिक्षण) विनियमावली, 2008 के नियम-4 में निम्नांकित विषयों को जोडा जाता है:

    xxi) बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, 2011,

    xxii) बिहार लोकायुक्त अधिनियम, 2011,

    xxiii) कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं,

    xxiv) भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने से संबंधित निगरानी एवं विभागीय कार्यवाही।

बिहार राज्यपाल के संदेश से

(राजेंद्र राम) 

सरकार के अपर सचिव |

Full Document