No: 13370 Dated: Jul, 14 2023

उच्च न्यायालय के भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीशों और भूतपूर्व न्यायाधीशों की घरेलू सहायता नियमावली 2023

भारत - संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए बिहार राज्यपाल "उच्च न्यायालय के भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीशों और भूतपूर्व न्यायाधीशों की घरेलू सहायता (संशोधन) नियमावली, 2023" बनाते हैं:-

1. संक्षिप्त नाम, विस्तार, प्रारम्भ और लागू होना - (1) यह नियमावली "बिहार उच्च न्यायालय के भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीशों और भूतपूर्व न्यायाधीशों की घरेलू सहायता (संशोधन) नियमावली 2023" कही जा सकेगी।

(2) इसका विस्तार संपूर्ण बिहार राज्य में होगा ।

(3) यह नियमावली राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से प्रवृत्त होगी।

(4) यह नियमावली ऐसे व्यक्ति पर लागू होगी जिसने पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश या न्यायाधीश के रूप में पद ग्रहण किया हो।

For the Latest Updates, Please Join Our Channel