No: 13 Dated: Aug, 01 2019

[बिहार अधिनियम 13, 2019] 
दहेज प्रतिषेध (बिहार संशोधन) (निरसन) अधिनियम, 2018 
दहेज प्रतिषेध (बिहार संशोधन) अधिनियम, 1975 (बिहार अधिनियम 4, 1976) का निरसन करने के लिए अधिनियम। 

     भारत गणराज्य में उनहतरवें वर्ष में बिहार राज्य विधान मंडल द्वारा निम्नांकित रूप से यह अधियिमित हों: 
1. संक्षित नाम, विस्तार एवं प्रारंभ:-(1) यह अधिनियम दहेज प्रतिषेध (बिहार संशोधन) (निरसन) अधिनियम, 2018 कहा जायेगा। 
      (2) इसका विस्तार सम्पूर्ण बिहार राज्य में लागू होगा। 
      (3) यह तुरंत प्रवृत्त होगा। 
2. दहेज प्रतिषेध (बिहार संशोधन) अधिनियम 1975 का निरसन- दहेज प्रतिषेध (बिहार संशोधन) अधिनियम, 1975 (बिहार अधिनियम 4, 1976) एतद् द्वारा निरसित किया जाता है। 
3. व्यावृति:-ऐसे निरसन के होने पर भी उक्त अधिनियम, 1975 के अधीन किया गया कुछ भी अथवा की गई कोई कार्रवाई अथवा आरंभ की गई कार्यवाही प्रभावित नहीं होगी। 

बिहार राज्यपाल के आदेश से, 
संजय कुमार,
सरकार के अवर सचिव।

 

Full Document