No: 21/7460 Dated: May, 31 2019

सं.-21/त.क.च.आ.-05/2017 सा.प्र.7460/ बिहार तकनीकी सेवा आयोग अधिनियम, 2014 की धारा-8 में विहित प्रावधान के आलोक में उद्योग विभाग, बिहार के अन्तर्गत “बिहार हस्तकरघा तकनीकी अधीनस्थ संवर्ग" के निम्नलिखित कुल 03 (तीन) पदों, "बिहार रेशम तकनीकी अधीनस्थ संवर्ग" के निम्नांकित कुल 05 (पाँच) पदों एवं स्वास्थ्य विभाग, बिहार के अन्तर्गत "बिहार उपचर्या शिक्षण संवर्ग" के "टयूटर" पद को उक्त अधिनियम की अनसूची में शामिल किया जाता है।
(1) बिहार हस्तकरघा तकनीकी अधीनस्थ संवर्ग के पद :
     (i) कुशल शिल्पी
    (ii) वरीय अनुदेशक/ सहायक पर्यवेक्षक/ दक्ष बुनकर
    (iii) तकनीकी पर्यवेक्षक/पर्यवेक्षक
(2) बिहार रेशम तकनीकी अधीनस्थ संवर्ग के पद :
     (i) तकनीशियन (ग्रेनेज/रीयरिंग/प्लान्टेशन / रीलिंग)
    (ii) दक्ष बुनकर/ वार्पर
    (iii) रंगाई सहायक/ फिनिशिंग सहायक 
    (iv) अधिदर्शक/पर्यवेक्षक
    (V) सहायक अधीक्षक/ प्रबंधक/ तकनीकी सहायक/ सहायक उत्पादन प्रबंधक/ फार्म मैनेजर/ प्रयोगशाला सहायक .
(3) बिहार उपचर्या शिक्षण संवर्ग का पद :
    (i) ट्यूटर

बिहार राज्यपाल के आदेश से
(हिमांशु कुमार राय)
सरकार के अपर सचिव ।

Full Document