No: 18-8770 Dated: Aug, 08 2011

बिहार सरकार 

सामान्य प्रशासन विभाग

संकल्प

विषयः-बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों के सेवाकालीन प्रशिक्षण से संबंधित नीति एवं कार्यक्रम ।

      राज्य में विकास के बदलते परिवेश, उससे जनित जटिल एवं चुनौतीपूर्ण वातावरण एवं जन सामान्य के सरकार से बढ़ती अपेक्षाओं के आलोक में बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों का कार्य काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है तथा उनपर निर्दिष्ट कार्यों को पूरा करने का दबाव सतत बना रहता है। राज्य सरकार ने महसूस किया है कि बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी, जो राज्य प्रशासन के द्वितीय पंक्ति के महत्वपूर्ण पदाधिकारी हैं. को इन चुनौतियों का सामना करने के लिए उनकी कार्य-क्षमता, दक्षता एवं योग्यता की वृद्धि के लिए समय-समय पर सेवाकालीन प्रशिक्षण प्रदान किया जाना आवश्यक है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों के Core Skills में वृद्धि के साथ-साथ उनमें नेतृत्व का गुण, वित्तीय प्रबंधन, लोक प्रबंधन, सूचना का अधिकार, जन शिकायत, लोक सेवाओं का अधिकार, परियोजना प्रबंधन एवं Communication आदि से संबंधित Professional Skill विकसित करना है।

2.     उपर्युक्त परिप्रेक्ष्य में बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किए जाने का मॉडयूल बनाया जाना विचाराधीन था। सम्यक् विचारोपरांत राज्य सरकार द्वारा बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों को निम्न रूप से प्रशिक्षण प्रदान किए जाने की नीति एवं कार्यक्रम निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है-

Full Document