No: 21/7511 Dated: Jun, 07 2018

संख्या-21/आयोग-विविध-03/2017,सा०प्र०7511/ भारत के संविधान के अनुच्छेद-318 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बिहार राज्यपाल, बिहार लोक सेवा आयोग (सेवा की शर्ते) विनियमावली, 1960 में निम्नलिखित संशोधन करते हैं, जो दिनांक 01.01.2016 से प्रवृत्त समझा जायेगा :
                                                                                      संशोधन 
" बिहार लोक सेवा आयोग(सेवा की शर्ते) विनियमावली, 1960 के विनियम-4 में अंक तथा शब्द रु0 80,000/-(अस्सी हजार) के स्थान पर अंक तथा शब्द रु0 2,25,000/-(दो लाख, पच्चीस हजार) और अंक तथा शब्द रु0 70,000/- (सत्तर हजार) के स्थान पर अंक तथा शब्द रु0 2,00,000/-(दो लाख) प्रतिस्थापित किये जायेंगे।"

 

बिहार राज्यपाल के आदेश से,
(राजेन्द्र राम) 
सरकार के अपर सचिव।

Full Document