No: 12-942 Dated: Jan, 28 2010

बिहार सरकार 

कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग

:: संकल्प ::

विषयः-बिहार प्रशासनिक सेवा संवर्ग का पुनर्गठन तथा सेवा संवर्ग की संख्या और संरचना का निर्धारण।

       कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के संकल्प संख्या-6070, दिनांक-04.06.2008 एवं 5349, दिनांक-08.06.2009 द्वारा बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों के लिए विभिन्न स्तर के संवर्गीय पदों एवं उनकी संख्या निर्धारित एवं चिन्हित हैं :

`

क्रमांक 

पदनाम 

वेतनमान

पदों की संख्या

1

निदेशक स्तर

रू0 16,400-20,000

04

2

संयुक्त सचिव एवं समकक्ष

 रू0 14,300-18,300

68

3

उप सचिव/अपर समाहर्ता एवं समकक्ष 

रू0 12,000-16,500

355

4

अवर सचिव/ अनुमंडल पदाधिकारी एवं समकक्ष

रू0 10,000-15,200

687

5

मूल कोटि

रू0 6,500-10,500

1684

6

प्रशिक्षण सुरक्षित

रू0 6,500-10,500

80

 

कुल पद बल

 

2878

2. बिहार प्रशासनिक सेवा को राज्य सरकार ने “प्रीमियर सेवा” का दर्जा दिया है। अतः आवश्यक है कि बिहार प्रशासनिक सेवा का पुनर्गठन कर इस सेवा के सदस्यों को नीति निर्धारण तथा प्रशासन से संबंधित उच्च पदों पर अपेक्षाकृत कम आयु में पदस्थापित होकर कार्य करने के बेहतर अवसर प्रदान किया जाए। राज्य पुनर्गठन के पश्चात् बिहार प्रशासनिक सेवा संवर्ग की संख्या एवं संरचना की समीक्षा के दौरान यह महसूस किया गया है कि अन्य राज्यों की अपेक्षा बिहार प्रशासनिक सेवा के सदस्य बेसिक ग्रेड के पदों पर अत्यधिक लंबी अवधि तक पदस्थापित रहने के कारण उच्चतर पद अर्थात् अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रोन्नति के पदों पर जब पदस्थापित होते हैं तो उनकी आयु अधिक होने के कारण क्षेत्रीय प्रशासन में युवा तथा परिश्रमी पदाधिकारियों की कमी रहती है और उनकी प्रशासनिक क्षमता का भरपूर उपयोग नहीं हो पाता है।

 3. उपर्युक्त समस्या के समाधान के लिए यह आवश्यक समझा गया कि बिहार प्रशासनिक सेवा का पुनर्गठन कर इस सेवा के सदस्यों को नीति निर्धारण तथा प्रशासन से संबंधित उच्च पदों पर अपेक्षाकृत कम आयु में पदस्थापित होकर कार्य करने के बेहतर अवसर प्रदान किया जाय।

Full Document