No: एफ-07-70/2022/आ.प्र./एक Dated: Jul, 15 2022

अन्‍य पिछड़ा वर्ग के क्रिमीलेयर के मापदण्‍डों में संशोधन तथा एकजाईकरण

संदर्भ:- क्रमांक एफ 07-28/2009/आ0प्र0/एक, दिनांक 07 फरवरी, 2014 

संदर्भित परिपत्र द्वारा अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए (क्रीमीलेयर) के मापदण्डों में संशोधन तथा एकजाईकरण के संबध में स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। किन्तु राज्य शासन के ध्यान में यह तथ्य लाया गया है कि इन निर्देशों का समुचित पालन नहीं हो रहा है, जिसके कारण अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। 

2. सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र दिनांक 07 फरवरी, 2014 की प्रति संलग्न कर अनुरोध है कि परिपत्र में उल्लेखित निर्देशों के अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने आवेदक द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र का परीक्षण कर, अन्य पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाना चाहिए। 

3. कृपया उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

For the Latest Updates, Please Join Our Channel 

Recent Circular