No: 358/797/1 Dated: Dec, 24 1988

यांत्रिकी विभागों के समान सभी विभागों के दैनिक वेतन अथवा कार्यभारित कर्मचारी के रूप में कार्यरत तथा निचले पदों, जैसे कि सहायक मानचित्रकार, कार्य सहायक, अनुरेखक आदि पर कार्यरत डिप्लोमाधारी यंत्रियों की उपयंत्री के पदों पर नियुक्ति

पूर्व में तीनों यांत्रिकी विभागों में ही दैनिक वेतन पर तदर्थ/रूप से नियुक्त डिप्लोमाधारी एवं स्नातक यंत्रियों तथा कार्यभारित कर्मचारी के रूप में कार्यरत स्नातक यंत्रियों को उसी विभाग में उपयंत्री के पदों पर नियमित नियुक्ति दिये जाने के निर्देश जारी किये गये थे, अब राज्य शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि उक्त अनुसार कार्यवाही सभी विभागों में की जाय एवं कार्यभारित के रूप में कार्यरत डिप्लोमाधारी यंत्रियों तथा विभाग में निचले पदों, जैसे कि सहायक मानचित्रकार, कार्य सहायक, अनुरेखक आदि पदों पर कार्यरत डिप्लोमाधारी यंत्रियों को भी उपयंत्री के पदों पर नियुक्ति दी जाय एवं इसके लिये निम्नानुसार प्रक्रिया निर्धारित की जाय :-

For the Latest Updates, Please Join Our Channel 

Recent Circular