No: 544/815//2011 Dated: May, 09 2024

वित्तीय वर्ष 2024-25 की बजट गतिविधियों एवं बजट अनुमान की तैयारी का बजट कार्यक्रम - 09/05/2024

संदर्भ:- 1. वित्त विभाग का परिपत्र क्र0 - 1357/815/2011/ब-1/चार भोपाल, दिनांक 21/12/2023 

2. वित्त विभाग का परिपत्र क्र0-495/1793432/2023/ब-1/चार भोपाल, दिनांक 31/03/2024

संदर्भित परिपत्र क्र0 - 1 के द्वारा वित्तीय 2023-24 के पुनरीक्षित अनुमान एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट अनुमान एवं लेखानुदान की तैयारी के संबंध में दिशा निर्देश जारी किये गये थे। इसी प्रकार संदर्भित परिपत्र क्र0 - 2 के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रथम चार माहों के लिये लेखानुदान का आवंटन जारी किया गया है।

आगामी विधानसभा सत्र में वित्तीय वर्ष 2024-25 का संपूर्ण बजट प्रस्तुत किया जायेगा। अतः अनुरोध है कि संलग्न दिशा-निर्देशों का सूक्ष्मता से अध्ययन कर बजट प्रस्ताव आई. एफ. एम.आई.एस. में समय सीमा में तैयार कर वित्त विभाग को प्रेषित किया जाए।

For the Latest Updates, Please Join Our Channel 

Recent Circular