No: 1014 Dated: Jan, 18 2024

राज्याधीन सेवाओं में प्रोन्नति के संदर्भ में स्पष्टीकरण

निदेशानुसार उपर्युक्त विषय के संबंध में कहना है कि सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के अधिसूचना संख्या- 19300 दिनांक - 13.10.2023 द्वारा राज्य प्रशासनिक हित में राज्याधीन सेवाओं की प्रोन्नति के पद सोपान में तदर्थ एवं पूर्णतः अस्थायी व्यवस्था के अन्तर्गत राज्य कर्मियों को प्रोन्नति के पदानुक्रम में विहित वेतनमान के साथ उच्चतर पद का प्रभार देने की प्रक्रिया के संबंध में पत्र निर्गत किया गया है तथा विभागीय परिपत्र संख्या - 21485 दिनांक- 22.11.2023 द्वारा बिहार पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों एवं अन्य पिछड़े वर्गों के लिए) (संशोधन) अधिनियम, 2023 (बिहार अधिनियम 19, 2023) के आलोक में रोस्टर क्लीयरेंस संबंधी विस्तृत दिशा-निदेश परिचारित किये गए हैं।

अतः उपर्युक्त दिशा-निदेशों को और स्पष्ट करने हेतु निम्नांकित स्पष्टीकरण परिचारित किया जा रहा है :-

For the Latest Updates, Please Join Our Channel 

Recent Circular