No: 1259/2021/नियम/चार Dated: Jul, 26 2021

शासकीय सेवकों की 1 जुलाई, 2021 एवं 1 जनवरी, 2022 को देय वार्षिक वेतनवृद्धि के संबंध में स्पष्टीकरण

Clarification regarding the annual increment of government servants payable on July 1, 2021 and January 1, 2022

संदर्भ :- वित्त विभाग के परिपत्र कृ. 898/2020/नियम/चार दि. 29-7-2020 यथा संशोधित दिनांक 30.07.2020 

संदर्भित परिपत्र में शासकीय सेवकों की दिनांक 01 जुलाई, 2020 एवं 01 जनवरी, 2021 को देय वार्षिक वेतनवृद्धि काल्पनिक रूप से दिये जाने के निर्देश हैं। 

2- जुलाई 2021 एवं जनवरी 2022 को देय वार्षिक वेतन वृद्धि के संबंध में कतिपय विभागों द्वारा वित्त विभाग से मार्गदर्शन की अपेक्षा की गई है। वार्षिक वेतनवृद्वि जुलाई/जनवरी माह में देय होती हैं। राज्य शासन द्वारा मूलभूत नियम-24 के अन्तर्गत उक्त वेतन वृद्धियों को स्थगित करने/रोकने के आदेश जारी नहीं किये गये हैं, अत: शासकीय सेवकों को इन वार्षिक वेतनवृद्धियों का पात्रतानुसार भुगतान किया जाना है। 

3- माह जुलाई 2021/ जनवरी 2022 की वार्षिक वेतनवृद्धि को निम्नानुसार प्रदाय किया जाये। 

 

For the Latest Updates Join Now
Recent Circular