No: F 8-2/2013 Dated: Jul, 04 2022

अवमानना प्रकरण क्रमांक274/2013 निलेश सिंघल विरूद्ध मध्‍यप्रदेश शासन नि:शक्‍तजनों के लिए आरक्षित पदों की पूर्ति - 04/07/2022

संदर्भः- इस विभाग का समसंख्यक परिपत्र दिनांक 22.02.2014, 21.05.2014, 10.09.2014, 16.01.2015, 29.04.2015, 01.08.2015, 06.10.2015, 06.01.2016, 31.03.2016, 06.08.2016, 17.01.2017, 31.07.2017, 20.07.2018, 26.07.2019, 02.07.2020 .एवं दिनांक 25.06.2021 

मान. न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में उपरोक्त संदर्भित परिपत्र दिनांक 22.02.2014 द्वारा निःशक्तजनों के लिए आरक्षित पदों की पूर्ति, विशेष भर्ती अभियान के तहत वॉक-इन-इंटरव्यु के माध्यम से किये जाने के निर्देश जारी किये गये थे। तत्पश्चात् समय-समय पर उक्त समय-सीमा में वृध्दि की जाती रही है। संदर्भित परिपत्र दिनांक 25.06.2021 द्वारा वॉक-इन-इंटरव्यु से पद पूर्ति की समय-सीमा दिनांक 30.06.2022 तक निर्धारित की गई थी। 

2. राज्य शासन के ध्यान में आया है कि निःशक्तजनों के लिए आरक्षित रिक्त पदों की पूर्ति अभी तक नहीं हो पायी है। अतः विशेष भर्ती अभियान के तहत निःशक्तजनों के आरक्षित पदों माध्यम से किये जाने की समय-सीमा दिनांक 31.12.2022 तक बढ़ाई जाती है। 

समस्त विभाग/कार्यालय उक्त समय-सीमा में निःशक्तजनों के लिए आरक्षित रिक्त पदों की पूर्ति सुनिश्चित करते हुए उसकी जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग तथा सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग को दिनांक 15.01.2023 तक संलग्न निर्धारित प्रपत्र में प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

For the Latest Updates Join Now
Recent Circular