No: एफ-06-01/2002/आ.प्र./एक Dated: Jul, 21 2022

अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों एवं अन्‍य पिछड़े वर्गों के बैकलॉग/कैरीफारवर्ड पदों तथा नि:शक्‍तजनों के रिक्‍त पदों की पूर्ति के लिये विशेष भर्ती अभियान की समय-सीमा में वृद्धि - 21/07/2022

संदर्भ:- इस विभाग का समसंख्यक पत्र दिनांक 10.09.2002, 11.07.2005, 31.07.2007, 23.02.2008, 15.01.2009, 23.07.2009, 07.08.2010, 18.07.2011, 15.06.2012, 10.07.2013, 14.07.2014, 15.07.2015, 21.07.2016, 10.07.2017, 18.07.2018, 09.03.2019, 04.07.2020 एवं 17.09.2021 

इस विभाग के समसंख्यक परिपत्र दिनांक 17 सितम्बर, 2021 द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गों के बैकलॉग/कैरीफारवर्ड पदों तथा नि:क्तजनों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिये चलाये जा रहे विशेष भर्ती अभियान की समय-सीमा दिनांक 30 जून, 2022 तक बढ़ाई गई थी। 

2. राज्य शासन, विचारोपरांत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गों के बैकलॉग/कैरीफारवर्ड पदों तथा नि:शक्तजनों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु चलाये जा रहे विशेष भर्ती अभियान की समय-सीमा में दिनांक 01.07.2022 से दिनांक 30.06.2023 तक एक वर्ष वृद्धि करता है।

For the Latest Updates Join Now
Recent Circular