No: एफ-03-06/2019/50 Dated: May, 02 2020

मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के दिशा निर्देश

छत्तीसगढ़ राज्य में NFHS-4(2015-16) के अनुसार 05 वर्ष से कम आयु वर्ग के लगभग 37.7% बच्चे कुपोषण एवं 15 से 49 वर्ष आयु वर्ग की 47% महिलायें एनीमिया से पीड़ित हैं। बच्चों में कुपोषण उनके भावी जीवन को प्रभावित करता है। इसी प्रकार एनीमिया महिलाओं के स्वास्थ्य एवं आने वाली पीढ़ी पर विपरीत प्रभाव डालता है। 06 वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चों को कुपोषण एवं एनीमिया तथा 15 से 49 वर्ष आयु के महिलाओं को एनीमिया से मुक्त कराने के लिए पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान 02 अक्टूबर 2019 से जन सहयोग एवं जनभागीदारी से प्रारंभ किया गया है। इस अभियान को योजनाबद्ध तरीके से कियान्वित किये जाने एवं निरंतरता बनाये रखने हेतु मुख्यमंत्री सुपोषण योजना प्रारंभ की जा रही है।

For the Latest Updates, Please Join Our Channel 

Recent Circular