No: 160/आर-63/2022/ब-1/चार Dated: Feb, 07 2023

वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट आवंटन, व्यय की त्रैमासिक कार्य सीमा के संबंध में दिशा-निर्देश - 07/02/2023

संदर्भ:- 1. इस विभाग का परिपत्र क्रमांक 373 / आर - 63 / 2022 / ब - 1 / चार, दिनांक 31 मार्च 2022 

2. इस विभाग का परिपत्र क्रमांक 1081 / आर - 63 / 2022 / ब - 1 / चार, दिनांक 29 सितंबर 2022 

संदर्भित परिपत्र क्रमांक - 01 की कंडिका-4.2 अनुसार परिशिष्ट -2 में शामिल विभागों के लिये विशेष पूंजीगत व्यय सीमा निर्धारित की गई है। शेष विभागों के पूंजीगत व्यय हेतु त्रैमासिक व्यय सीमा लागू है। 

2. विचारोपरान्त निर्णय लिया गया है कि संदर्भित परिपत्र क्रमांक - 01 के परिशिष्ट-2 में शामिल विभागों को छोडकर शेष अन्य विभागों के लिए पूंजीगत मद में केवल निर्माण कार्य (उद्देश्य शीर्ष #64) में व्यय हेतु त्रैमासिक व्यय सीमा से शिथिलता प्रदान की जाती है । 

3. उक्त शिथिलता इस शर्त पर प्रदान की जाती है कि पूंजीगत मद से राशि आहरित कर एस. एन.ए. खाते अथवा वेण्डर को सीधे भुगतान को छोडकर अन्य प्रयोजन हेतु आहरण से पूर्व वित्त विभाग से सहमति आवश्यक होगी। 

4. संदर्भित परिपत्र क्रमांक - 01 के परिशिष्ट - 3 एवं 4 तथा संदर्भित परिपत्र क्रमांक-02 के परिशिष्ट - 3 (ए) एवं 4 (ए) में शामिल पूंजीगत योजनाओं हेतु प्रतिबंध यथावत लागू रहेंगे।

For the Latest Updates Join Now
Recent Circular