No: एफ 2-02/2021/10-2 Dated: May, 29 2021

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के संबंध में दिशा निर्देश

छत्तीसगढ़ राज्य में वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने हेतु "मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना प्रारंभ की जानी है। योजना की रूपरेखा एवं उससे संबंधित दिशा-निर्देश पत्र के साथ संलग्न है। कृपया उक्त दिशा-निर्देश अनुसार योजना लागू करने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना

वर्तमान में देश में प्रतिवर्ष लगभग 45,000 करोड़ रूपये की लकड़ी का आयात होता है। छत्तीसगढ़ राज्य में ईमारती, गैर ईमारती तथा अन्य प्रजातियों के वृक्षों के रोपण हेतु आदर्श परिस्थितियां यथा पर्याप्त भूमि, अनुकूल जलवायु तथा श्रम शक्ति उपलब्ध है। निकट भविष्य में राज्य लकड़ियों के औद्योगिक उत्पादन एवं निर्यात में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है।

For the Latest Updates, Please Join Our Channel 

Recent Circular