No: 122 /आर - 446/2022/ब -1/चार Dated: Jan, 27 2023

वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट आवंटन, व्यय की त्रैमासिक कार्य योजना के संबंध में दिशा-निर्देश - 27/01/2023

संदर्भ :- 1. इस विभाग का परिपत्र क्रमांक 373 / आर-63 / 2022 / ब - 1 / चार, दिनांक 31 मार्च 2022

2. इस विभाग का परिपत्र क्रमांक 1259 / आर-63 / 2022 / ब- 1 / चार, दिनांक 21 नवंबर 2022

वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु पूंजीगत कार्यों के लिए संदर्भित पत्र - 01 कंडिका (II) व्यय की त्रैमासिक कार्य योजना के अंतर्गत बिन्दु क्रं 0-4 की उपकंडिका 4.2 में विशेष व्यय सीमा परिशिष्ट -2 अनुसार निर्धारित की गई है। संदर्भित पत्र - 02 के द्वारा माह मार्च 2023 तक के लिए नर्मदा घाटी विकास विभाग की विशेष मासिक व्यय सीमा (पूंजीगत), पुनरीक्षित की गई थी ।

विचारोपरांत निर्णय लिया गया है कि इस वित्तीय वर्ष के माह जनवरी 2023 के लिए परिशिष्ट - 2 "एच" अनुसार पुनरीक्षित विशेष मासिक व्यय सीमा (पूंजीगत) निर्धारित की जाती है।

For the Latest Updates Join Now
Recent Circular