No: 827/आर-1100949/2023/ब-1/चार Dated: Jun, 30 2023

वित्तीय वर्ष 2023-24 में बजट आवंटन एवं व्यय की कार्य योजना के संबंध में दिशा-निर्देश - 30/06/2023

संदर्भ - वित्त विभाग का परिपत्र क्रमांक 521/आर -1100949/2023/ब-1/ चार, भोपाल दिनांक 31 मार्च 2023 

विषयांतर्गत संदर्भित परिपत्र की कंडिका क्रमांक 2 (iv) के अनुसार परिपत्र के परिशिष्ट - 3 में शामिल योजनाओं अंतर्गत प्रावधानित राशि का आहरण वित्त विभाग की अनुमति उपरांत ही किये जाने के निर्देश हैं। 

विचारोपरांत निर्णय लिया गया है कि संदर्भित परिपत्र दिनांक 31 मार्च 2023 के परिशिष्ट - 3 में इस परिपत्र के साथ संलग्न एनेक्जर-ए अनुसार कतिपय और योजनाओं को शामिल किया जाना है। 

अतः संदर्भित परिपत्र के परिशिष्ट- 3 के साथ एनेक्जर - ए में शामिल, आपके विभाग से संबंधित योजना से राशि आहरण के पूर्व वित्त विभाग की अनुमति प्राप्त करना सुनिश्चित किया जावे।

For the Latest Updates, Please Join Our Channel 

Recent Circular