No: F-19-61/2021/1/4 Dated: Dec, 01 2021

हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाया सुनिश्चित करने के लिए ''आपकी सरकार-आपके साथ'' अभियान का क्रियान्‍वयन

सन्दर्भ- विभाग का समसंख्यक पत्र दिनांक 12 नवम्बर, 2021 

राज्य सरकार जनकल्याण और सुराज के लिए प्रतिबद्ध है। भारत सरकार एवं शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों का पूरा लाभ उसके वास्तविक रूप से पात्र हितग्राही तक समय-सीमा में पहुंचे, यही सुशासन का मूल ध्येय है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु विषयान्तर्गत संदर्भित पत्र के माध्यम से दिनांक 15 नवम्बर, 2021 से 15 जनवरी, 2022 तक विशेष अभियान चलाकर शासन की समस्त हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को प्रदान करना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए गए थे। अभियान के प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए निम्नानुसार नवीन दिशा निर्देश जारी किये जाते हैं -

 

For the Latest Updates Join Now
Recent Circular