No: एफ 10 -12/2021/एक/7-1/स्था. Dated: Dec, 28 2022

मंत्रालयीन तृतीय श्रेणी शासकीय सेवकों के ऑनलाईन वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन के संबंध में

सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र क्रमांक 05-01/2020/1/9 दिनांक 01.04.2022 का अवलोकन करना चाहेंगे, जिसकी कंडिका-2 अनुसार इस वर्ष के लिए तृतीय श्रेणी शासकीय सेवकों के गोपनीय प्रतिवेदन के सभी स्तरों से अंतिम रूप से मतांकन की अंतिम तिथि 31.12.2022 है। 

2. उल्लेखनीय है कि मंत्रालय के तृतीय श्रेणी शासकीय सेवकों के गोपनीय प्रतिवेदन की प्रस्तुति/संचालन ऑनलाईन लागू की गई है। आज दिनांक की स्थिति में 50 प्रतिशत से अधिक शासकीय सेवकों के गोपनीय प्रतिवेदन विभिन्न स्तरों पर लंबित होने से संधारण विभाग (स्थापना शाखा ) में अप्राप्त हैं। 

3. अतएव तत्संबंध में लेख है कि आपके विभाग में पदस्थ तृतीय श्रेणी शासकीय सेवकों के गोपनीय प्रतिवेदन जिस भी स्तर पर लंबित हों, कृपया mpsparrow.gov.in पर लॉग-इन कराया जाकर शीघ्र ही गोपनीय प्रतिवेदन मतांकन उपरांत अग्रेषित करने का कष्ट करें ताकि निर्धारित समयावधि में गोपनीय प्रतिवेदन, संधारण विभाग (सामान्य प्रशासन विभाग, स्थापना शाखा) के संरक्षण में संधारित हो सके। 

4. यह भी उल्लेखनीय है कि मतांकन उपरांत प्राप्त शासकीय सेवकों के गोपनीय प्रतिवेदन स्थापना शाखा द्वारा प्रकटित कर दिए गए हैं, परंतु शासकीय सेवकों द्वारा गोपनीय प्रतिवदनों का अवलोकन न करने के कारण गोपनीय प्रतिवेदन उनके sparrow अकाउन्ट पर लंबित हैं। 

तद्नुसार उपरोक्त संबंध में आवश्यक कार्यवाही हेतु प्राथमिकता के आधार पर अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित करने का कष्ट करें।

For the Latest Updates, Please Join Our Channel 

Recent Circular