No: 381 (14) Dated: Feb, 12 2020

बिहार सरकार 

स्वास्थ्य विभाग

प्रेषक, 

                  संजय कुमार 

                  सरकार के प्रधान सचिव

सेवा में, 

                 अपर मुख्य सचिव,

                 सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना।

                 अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग, बिहार, पटना।

                 अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना।

                 प्रधान सचिव, पर्यावरण एवं वन विभाग, बिहार, पटना। 

विषय  :-    भारतीय प्रशासनिक सेवा/भारतीय आरक्षी सेवा/भारतीय वन सेवा/बिहार प्रशासनिक सेवा/ बिहार वित्त वाणिज्य कर सेवा/बिहार पुलिस सेवा/बिहार वन सेवा/बिहार  शिक्षा सेवा के पदाधिकारियों (उम्र 40 वर्ष से ऊपर) एवं                    अन्य (जिन्हें यह सुविधा प्रदत्त है) को वार्षिक जॉच की सुविधा सुलभ कराने के संबंध में।

महाशय, 

            उपर्युक्त विषय के सम्बंध में कहना है कि बिहार राज्य के विषयांकित सेवा के पदाधिकारीगण द्वारा अपना वार्षिक स्वास्थ्य जाँच, राज्य के सभी निकटतम मेडिकल कालेज एवं अस्पताल/इंदिरा गॉधी आयुर्विज्ञान संस्थान, शेखपुरा, पटना में एवं वैसे किसी भी निकटतम सी0जी0एच0 एस0 द्वारा मान्यता प्राप्त/सरकारी चिकित्सा संस्थान /निजी चिकित्सा संस्थान/ केन्द्र में कराई जा सकती हैं, जहाँ विषयांकित जाँच की सुविधायें हैं। 2. राज्य के अस्पतालों में मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए उपर्युक्त विषयांकित सेवा के पदाधिकारीगण को इस जॉच में कम समय लगे तथा असुविधा नहीं हो, के लिए निम्नांकित व्यवस्था की गई है:

(क) पैथोलॉजिकल एवं रेडियोलॉजिकल जॉच के लिए निकटतम मेडिकल कॉलेज अस्पताल / इन्दिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान, शेखपुरा, पटना जाने के पूर्व संबंधित पदाधिकारियों के कार्यालय के द्वारा निम्नांकित सम्पर्क पदाधिकारियों को पूर्व सूचना दी जा सकती है, ताकि वे इसकी समुचित व्यवस्था कर सकें :-

Full Document

Recent Circular