No: 796 Dated: Nov, 29 2021

वित्तीय वर्ष 2021-22 के द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी के अनुदानों की मांगों के सम्बंध में

बिहार विधान मंडल में दिनांक 29.11.2021 को वित्तीय वर्ष 2021-22 की द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पुस्तिका का उपस्थापन किया गया । द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर वाद-विवाद, मतदान एवं तत्संबंधी विनियोग विधेयक बिहार विधान सभा में दिनांक 02.12.2021 को विचारित कर पारित किया जाना है। द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी की पुस्तिका संलग्न कर भेजी जा रही है ताकि यह जानकारी हो सके कि विभाग से संबंधित माँग में कितनी राशि का प्रावधान प्रस्तावित है।

द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी से संबंधित विनियोग विधेयक के विधान मंडल से पारित होने, महामहिम की स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात् एवं विधि विभाग से अधिसूचित किये जाने के उपरांत यथा समय सूचित किया जायेगा। द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी में सीधे अनुसूची से प्रावधानित राशि का व्यय अधिसूचना निर्गत होने के उपरांत ही किया जाना है। अगर नया उपशीर्ष खोला गया है तो महालेखाकार की सहमति प्राप्त होने पर ही राशि का व्यय किया जाना होगा।

For the Latest Updates, Please Join Our Channel 

Recent Circular