No: 253/आर-1100949/2023 Dated: Feb, 21 2024

द्वितीय अनुपूरक अनुमान 2023-24 के लिये मध्यप्रदेश विनियोग अधिनियम 2024 के अंतर्गत किये गये प्रावधानों की सूचना

द्वितीय अनुपूरक वर्ष 2023-24 के लिए मध्यप्रदेश विनियोग अधिनियम, 2024 दिनांक 19/02/2024 को राजपत्र में प्रकाशित किया गया है। अनुपूरक अनुमान की विस्तृत जानकारी वित्त विभाग की अधिकृत बेवसाइट www.finance.mp.gov.in पर उपलब्ध है।

2. अधिनियम में सम्मिलित प्रावधानों में से इस पत्र के साथ संलग्न परिशिष्ट-3 एवं परिशिष्ट-4 में उल्लेखित योजनाओं में प्रावधानित राशि को छोड़कर शेष योजनाओं में प्रावधानित राशि विमुक्त की जाती है। संलग्न परिशिष्ट-3 एवं परिशिष्ट-4 (जिन पर सक्षम प्राधिकारी का अनुमोदन प्राप्त किया जाना है) में शामिल योजनाओं में प्रावधानित राशि के उपयोग के पूर्व वास्तविक मासिक आवश्यकता की समीक्षा तथा वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता का आंकलन आवश्यक है। इस हेतु कृपया संलग्न प्रपत्र के साथ प्रस्ताव प्रशासकीय विभाग के माध्यम से भेजे जायें।

For the Latest Updates, Please Join Our Channel 

Recent Circular