No: 1/1/5/85/2023-GAD-7(2)-01(GAD) Dated: Jan, 01 2024

म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 19 के अंतर्गत वर्ष 2023 का अचल संपत्ति विवरण पत्रक Online प्रस्‍तुत करने बाबत्

मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 19 में निहित प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक शासकीय सेवक को प्रतिवर्ष माह जनवरी में अचल सम्पत्ति के संबंध में निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश है।

2. उपरोक्त नियमों के पालन में निर्देशानुसार, निर्देशित किया जाता है कि मंत्रालय सेवा के अंतर्गत समस्त शासकीय सेवकों द्वारा अपना अचल संपत्ति विवरण पत्रक वर्ष 2023 (दिनांक 01.01.2023 से 31.12.2023 तक) की स्थिति में दिनांक 31.01.2024 तक Online अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने का कष्ट करें ।

3. उक्त संबंध में यदि कठिनाई आती है तो NIC E-OFFICE PMU टीम मेंबर से टाटा नंबर 2423 से संपर्क करें।

For the Latest Updates Join Now
Recent Circular