No: एफ 11-09/2020/1/9 Dated: Apr, 26 2021

मंत्रालय एवं अन्य राज्य स्तरीय कार्यालयों में कर्मचारियो की उपस्थिति के संबंध में

संदर्भ:- विभागीय समसंख्यक परिपत्र दिनांक 20/04/2021

उपरोक्त विषयांतर्गत संदर्भित परिपत्र का अवलोकन करने का कष्ट करें, जिसमें राज्य शासन द्वारा कोविड-19 की रोकथाम हेतु कोरोना कर्फ्यू की अवधि के दौरान कार्यालयीन कार्य करने के संबंध में अत्यावश्यक सेवाएं देने का कार्य करने वाले कार्यालयों को छोड़कर शेष कार्यालय 10 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ संचालित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

शासन के ध्यान में यह लाया गया है कि कतिपय विभागों द्वारा उक्त निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा है एवं 10 प्रतिशत से अधिक संख्या में कर्मचारीगण कार्यालय में उपस्थित हो रहे हैं। अतः निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया जावे कि कार्यालय में कर्मचारीगणों की उपस्थिति 10 प्रतिशत से अधिक न हो।

 

For the Latest Updates, Please Join Our Channel 

Recent Circular