No: प.1(3)वित्त/राजस्व/2012 Dated: Jun, 05 2020

राजस्थान सरकार 

वित्त (राजस्व) विभाग

क्रमांक : प.1(3)वित्त/राजस्व/2012 जयपुर, दिनांक : 05/06/2020

 

आज्ञा

 

राजस्थान लेखा सेवा के अधिकारियों के लिये 8 वर्ष की सेवा पूर्ण होने उपरान्त मिड करियर प्रशिक्षण ह.च.मा. रीपा., जयपुर के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।

आठ वर्ष की सेवावधि पूर्ण करने वाले राजस्थान लेखा सेवा अधिकारियों का मिड करियर प्रशिक्षण जुलाई माह में हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (OTS), जवाहर लाल नेहरू मार्ग, जयपुर-302017 द्वारा ऑनलाईन आयोजित होगा। संलग्न सूची में अंकित 06 अधिकारीगण को उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु एतद्द्वारा नामित एवं निर्देशित किया जाता है।

 

  • आवश्यक दिशा-निर्देश निम्नानुसार है:

1. उपर्युक्त प्रशिक्षण अनिवार्य है। 

2. व्यवस्था की दृष्टि से प्रशिक्षण से पूर्व प्रशिक्षण में सम्मिलित होने की पुष्टि, वित्त (राजस्व) विभाग {jsfrevenue@rajasthan.gov.in] व ह.च.मा., रीपा, जयपुर (Fax :-0141-2705420, 2702542) को अनिवार्यतः भिजवाई जावे। 

3. प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (प्रशिक्षण प्रकोष्ठ) के परिपत्र क्रमांक प.(1)(6)/प्लान---1/रीपा/2010/11442-454 दिनांक 07.10.2010 में वर्णितानुसार है।

4. प्रशिक्षण के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी हेतु अति निदेशक (लेखा), ह.च.मा. रीपा, जयपुर से

सम्पर्क किया जा सकता है, जिनके दूरभाष नम्बर 0141-5162542 है।

संलग्नः--06 प्रशिक्षणार्थियों की सूची।

 

राज्यपाल की आज्ञा से,

(अपूर्व जोशी)

संयुक्त्त शासन सचिव

 

Actual Document

Recent Circular