No: एफ 9-3/2024/नियम/चार Dated: Nov, 06 2024

राज्य शासन के विभागों में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के अंतर्गत कार्मिकों हेतु फंड मैनेजर का चयन तथा निवेश के विकल्प चयन की प्रक्रिया

संदर्भ :- मध्यप्रदेश शासन के ज्ञाप क्रमांक एफ 9-3/2024/नियम/चार दिनांक 26.07.2024

राज्य शासन के अंतर्गत सिविल सेवा के पदों पर दिनांक 01.01.2005 अथवा इसके उपरांत नवनियुक्त शासकीय सेवकों के लिए निवेश पद्धति एवं पेंशन फंड मैनेजर के चयन हेतु मध्यप्रदेश शासन के संदर्भित ज्ञाप क्रमांक एफ 9-3/2024/नियम/चार दिनांक 26.07.2024 द्वारा विकल्प उपयोग करने की सुविधा प्रदान की गयी है।

उक्त विकल्प के प्रयोग की सुविधा दोनो सेन्ट्रल रिकार्ड कीपिंग एजेन्सी (CRA) द्वारा अपने-अपने पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गयी है। उपलब्ध करायी गयी सुविधा के अनुसार कर्मचारी अपने login credentials के माध्यम से विकल्प को चयन कर सकते हैं। किसी वित्तीय वर्ष में फंड चयन की सुविधा एक बार एवं निवेश पद्धति में परिवर्तन हेतु दो बार ही उपलब्ध रहेगी।

For the Latest Updates, Please Join Our Channel 

Recent Circular