No: 560/आर-1703/11/ब-1/चार Dated: Apr, 18 2023

लोक वित्त से वित्त पोषित (Publicly funded) कार्यक्रमों, योजनाओं एवं परियोजनाओं के परीक्षण तथा प्रशासकीय अनुमोदन की प्रक्रिया - 18/04/2023

संदर्भः- 1. मध्यप्रदेश शासन, वित्त विभाग का पत्र क्रमांक 347/आर-1703/चार/ब-1/2012 भोपाल, दिनांक 31/03/2017 

     2. वित्त विभाग का पत्र क्रमांक 1369/आर-1703/11/ब - 1/चार भोपाल, दिनांक 17/12/2022 

उपरोक्त विषयांतर्गत संदर्भित पत्रों का अवलोकन हो। संदर्भित परिपत्र - 02 के द्वारा अवगत कराया गया था कि 15वें केन्द्रीय वित्त आयोग की शेष अवार्ड अवधि (01/04/2023 से 31/03/2026 तक) के लिये, योजनाओं/परियोजनाओं की निरंतरता के संबंध में संदर्भित परिपत्र क्रमांक - 1 अनुसार कार्यवाही दिनांक 31/03/2023 से पूर्व विभाग द्वारा पूर्ण कर ली जाये। 

2. कतिपय विभागों द्वारा उक्त कार्यवाही के प्रस्ताव अभी तक अप्राप्त हैं। अतः उक्त परिपत्रों अनुसार कार्यवाई दिनांक 30 जून 2023 तक निश्चित रूप से पूर्ण कर ली जावे।

For the Latest Updates, Please Join Our Channel 

Recent Circular