No: 6020 Dated: Nov, 07 2023

अस्थायी व्यवस्था के अन्तर्गत भविष्य निधि निदेशालयों के कर्मियों के प्रोन्नति की औपबंधिक वरीयता सूची

सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना संख्या 11/आ० नी०-1-03/2023 (खण्ड) 19300/सा०प्र० दिनांक 13.10.2023 के आलोक में भविष्य निधि निदेशालय के कर्मियों को प्रोन्नति के पद सोपान में तदर्थ एवं पूर्णतः अस्थायी व्यवस्था के अन्तर्गत प्रोन्नति के पदानुक्रम में विहित वेतनमान के साथ उच्चतर पद का प्रभार देने हेतु मूल कोटि के पद पर योगदान की तिथि से औपबंधिक वरीयता सूची प्रकाशित किया जा रहा है। आपत्ति/अनापत्ति प्राप्त किये जाने की आखिरी तिथि दिनांक 06.12.2023 है।

निदेश दिया जाता है कि सभी जिला भविष्य निधि पदाधिकारी अपने कार्यालय के संबंधित कर्मी को पत्र के साथ संलग्न औपबंधिक वरीयता सूची की एक प्रति अपने स्तर से उपलब्ध करवायेंगे तथा प्राप्त आपत्ति/अनापत्ति की सूचना पत्र निर्गत की तिथि से एक माह के अन्तर्गत निदेशालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

इस आदेश की प्रति संलग्न औपबंधिक वरीयता सूची के साथ भविष्य निधि निदेशालय के सूचना पट्ट पर लगाया जाय।

For the Latest Updates, Please Join Our Channel 

Recent Circular